बरेली में करंट से गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद नया आरोप! मुआवजे के नाम पर दबाव बनाकर गलत बयान लिखवाने का दबाव
बरेली में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत और महिला के घायल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित भगवानदास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने मुआवजे का दबाव बनाकर उनसे मनमाफिक बयान लिखवाया और धमकाकर हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोबारा स्वतंत्र बयान दर्ज कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#बरेलीन्यूज़लाइव