गोपालगंज: उजरा नारायणपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के ऊजरा नारायणपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वही मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वही मेडिकल टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।