गोपालगंज: शहर के हजियापुर मोड़ से बंजारी मोड़ तक बने एलिवेटेड कॉरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया
शहर के हजियापुर मोड़ से लेकर बंजारी मोड़ तक केंद्र सरकार के द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर का पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, सांसद डा आलोक कुमार सुमन, विधायक कुसुम देवी, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार मौजूद रहे।