चंदेरी: ग्राम तागरी से 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम तागरी ने बताया कि 29 जून की सुबह करीबन 5:00 बजे से मेरी 20 वर्षीय बहन घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने 14 जुलाई की दोपहर फरियादी के कहे अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।