मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला के पास बाइक पर सवार पिता-पुत्र ट्रैक्टर की चपेट में आए, पिता की हुई मृत्यु, पुत्र घायल
बताते चले की कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी बाइक सवार राम निहोर 54 वर्ष अपने पुत्र अमित के साथ रिश्तेदारी में आए थे मंगलवार की रात लगभग 9:00 बजे अपने घर लौटते समय मुजेहरा कला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें पिता पुत्र दोनों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मिर्जापुर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने पिता को मृत्यु घोषित किया।