मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 18 अप्रैल को नरयावली आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार दोपहर 2 बजे रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भव्य स्वागत और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में संदीपनी विद्यालय के लोकार्पण सहित कई विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।