इटावा: ठेकेदार की डूबकर मौत के बाद रेलवे प्रशासन ने संचेतना कॉलेज स्थित रेलवे अंडरपास को बैरिकेटिंग कर बंद कराया
Etawah, Etawah | Nov 9, 2025 डीपीएस स्कूल के समाने हरसौली गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में ठेकेदार श्रीकृष्ण यादव का शव मिलने के बाद करोड़ों की लागत से बने दोनों तरफ के अंडरपास को रेलवे ने बंद करा दिया, लेकिन पानी निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। यही लापरवाही एक वृद्ध की जान पर भारी पड़ गई थी। अंडरपास क्षेत्र के लिए राहत और ट्रैफिक समाधान के रूप में पेश किया गया था।