बक्सर: बक्सर नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति चुनाव विवादों के घेरे में, पैसे लेकर वोट देने के आरोप पर बोले वार्ड पार्षद, चक्रवर्ती चौधरी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
Buxar, Buxar | May 30, 2026 नगर परिषद बक्सर की सशक्त स्थाई समिति चुनाव विवादो में है। वार्ड पार्षद चक्रवर्ती चौधरी ने आरोप लगाया है कि पैसा देकर वोट कराया गया है। चक्रवर्ती चौधरी के इस बयान के बाद उनके खिलाफ नगर परिषद के कई वार्ड पार्षदों ने नगर थाना पहुंचकर उनके खिलाफ आवेदन देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पार्षदों का आरोप है कि चक्रवर्ती चौधरी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।