Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 08 जून 2026 पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा गन्ना विकास सर्वाेदय इंटर कॉलेज, मुंडेरवा, बस्ती का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन में शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा समय से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र परिसर एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों में उपलब्ध संसाधनों का भी परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अव्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक दैनिक का भारत

Basti, Basti | Jun 8, 2026

MORE NEWS

#BastiPolice थाना सोनहा पुलिस द्वारा शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत अंतर्गत धारा-170, 126, 135 BNSS के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर मा० न्यायालय रवाना किया गया | https://t.co/6UlVHXoQMU

Basti, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

#BastiPolice थाना वाल्टरगंज व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 07.06.2026 को मानिकचंद चौराहे से तथाकथित मृतक को सकुशल जीवित बरामद किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर की जा रही आवश्यक विधिक कार्यवाही। https://t.co/tBkrsIZb33

जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा गन्ना विकास इण्टर कॉलेज मुंडेरवा में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा 2025 के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश। https://t.co/Abk3EaoKLK