जौनपुर: गौशाला में 3 गोवंश मृत मिलने से उठे सवाल, बदबू से ग्रामीण परेशान
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के भाऊपुर स्थित स्थायी गौशाला में तीन गोवंश मृत मिलने से व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। गौशाला से उठ रही तेज बदबू के कारण आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में साफ-सफाई, चारे-पानी और मृत गोवंशों के समय से निस्तारण की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग