टोंक: टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जनसुनवाई की, रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं
जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत मेहंदवास में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, नालों की साफ-सफाई, आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने, शमशानघाट की चारदीवारी व सीमाज्ञान करवाने से संबंधित सार्वजनिक समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिए।