सरदारशहर: दुलरासर निवासी युवती ने चार जनों के खिलाफ 14 वर्षीय किशोर का माइंड वॉश कर गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया
दुलरासर निवासी 22 वर्षीय सपना सैनी पुत्री रामस्वरूप सैनी ने मामला दर्ज करवाया है कि पिछले 1 साल से मेरा 14 वर्षीय भाई हिमांशु हमारे गांव के रमजान पुत्र मोहम्मद रफीक कलाल, लालसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत, अनिलसिंह पुत्र बनेसिंह राजपूत व सुरजाराम पुत्र भलेराम जाट निवासी दुलरासर के साथ रहता है। रमजान, लालसिंह अनिलसिंह और सूरजाराम आवारा प्रवृत्ति के लड़के हैं।