लालगंज: गड़बड़ा धाम में सोमवती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु, भारी संख्या में मां शीतला का दर्शन-पूजन कर भक्त हुए निहाल
हलिया विकासखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गड़बड़ा धाम में सोमवती अमावस्या, मिथुन संक्रांति और ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सोमवार दोपहर बाद 3:00 बजे तक भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां शीतला का दर्शन पूजन किया। आज भोर से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी मां के दर्शन के लिए उत्साह के साथ कतार में खड़े दिखे।