जलालाबाद: गांवबक्तियुली के पास सड़क पर बैठी नो गायों को अज्ञात ट्रक ने कुचला ,हुई मौत , शवों को किया गया दफन
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के कानपुर बरेली नेशनल हाईवे पर गांव कटियुली के पास रविवार की आधी रात के बाद अज्ञात ट्रक द्वारा सड़क पर बैठी नौ गौवंशों को कुचल दिया गया ।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह भारी संख्या में लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहा वाहनों का लंबा जाम लग गया ।