जलालाबाद: गांव कटियुली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से संभल जिले का एक व्यक्ति घायल, मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में चल रहा उपचार
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के कानपुर बरेली राष्ट्रीय मार्ग पर आज सवेरे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक चालक संजीव कुमार अहिरूला जिला संभल का बताया गया है। वह अल्लाहगंज की तरफ से जलालाबाद की ओर जा रहा था।