भरथना: भरथना तहसील में रिश्वत मांगने का आरोप, आजाद समाज पार्टी के कांशीराम जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
भरथना तहसील के राजस्व न्यायालय में कथित रिश्वत मांगने, अभद्रता और मारपीट के प्रयास के आरोपों को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम काव्या सी को सौंपा। जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुंदरम सिंह बौद्ध ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।