बेंगाबाद: सोनबाद में रास्ते की घेराबंदी का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से न्याय और आवागमन बहाल कराने की मांग की।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद तुरी टोला के ग्रामीणों ने बुधवार को 12 बजे उपायुक्त गिरिडीह के नाम एक आवेदन देकर उनके पूर्वजों के रास्ते को संबंधित रैयतों के द्वारा जबरन घेराबंदी कर मेन रोड के लिए उनका आवागमन अवरुद्ध करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उचित न्याय की मांग की है।