शिवपुरी नगर: पुराना नौकर निकला 'आस्तीन का सांप', व्यापारी की गैरमौजूदगी में गोदाम से घी-तेल की दर्जनों पेटियां की पार
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत ठंडी सड़क इलाके से विश्वासघात और चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रतिष्ठित व्यापारी के यहाँ काम करने वाले पुराने नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।