नैनीताल: कानपुर से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को कार में लगे जैमर को तोड़ना पड़ा महंगा, टूटे जैमर का लिया गया जुर्माना
कानपुर से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को कार में लगा जैमर तोड़ना महंगा पड़ गया। पर्यटकों ने अपनी गलती मानी तो पुलिस ने जैमर तोड़ने का जुर्माना भर पर्यटकों को हिदायत देकर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कानपुर निवासी अपने दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार तल्लीताल पुलिस चौकी के बगल में पार्क कर दी।