लालगंज: ड्रमंडगंज क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग को बहलाफुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के अभियोग से बाल अपचारी को हिरासत में लिया
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के संबंध लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ड्रमंडगंज थाने की पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे न्यायालय से बाल सुधार गृह भेज दिया।