बांसवाड़ा: बोरवट के पास ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, बहन की मौके पर मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरवट के पास एक बेकाबू ट्रेलर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।परिजनों ने बताया कि निलेश पुत्र रमेश निवासी वसुनीया अपने गांव से बहन अलका पुत्री कमलेश निवासी वसुनीया के साथ बाइक पर आरहा था।अलका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल निलेश को एमजी अस्पताल ले जाया गया,उपचार के बाद वार्ड भर्ती ।