नामकुम: सीरमटोली सरना स्थल में आदिवासी संगठनों ने कहा, 17 अक्टूबर को होगा आदिवासी हुंकार महारैली का आयोजन
Namkum, Ranchi | Oct 4, 2025 सीरमटोली सरना स्थल में शनिवार शाम करीब चार बजे आदिवासी संगठनों ने कहा 17 अक्टूबर को आदिवासी हुंकार महारैली का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज के द्वारा एसटी में शामिल होने की मांग के खिलाफ 17 अक्टूबर आदिवासी हुंकार महारैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे झारखंड से आदिवासी शामिल होंगे।