नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में यात्री बस पलटी, हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Namkum, Ranchi | Oct 4, 2025 नामकुम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन बस हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।