भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में RE-NEET के 'फर्जीवाड़े' का भंडाफोड़, परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर 'पेपर' बेचने वाला बदमाश गिरफ्तार
आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली RE-NEET परीक्षा से पहले भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कथित फर्जी प्रश्नपत्र गिरोह का पर्दाफाश किया है।प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात न्यू पटेल नगर विस्तार स्थित एक मकान पर दबिश देकर आकाश नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से RE-NEET परीक्षा से संबंधित फर्जी प्रश्नपत्र और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्