लोहरदगा: मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना: 91,634 लाभार्थियों के खाते में जुलाई की ₹2500 राशि भेजी गई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बहनों को दिया उपहार झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले के कुल 91,634 लाभुकों के बैंक खातों में जुलाई माह की निर्धारित राशि 2500 रुपये आज शुक्रवार को आधार लिंक खातों में भेज दी गई। जिला प्रशासन द्वारा यह राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम