लोहरदगा: भूख से जूझ रहे सफाई कर्मियों के लिए BJYM प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने उपायुक्त से त्वरित भुगतान की मांग की
लोहरदगा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे लोहरदगा नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद से मिला। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने चार माह से लंबित वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं को रखा।