लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
गुरुवार रात्रि लगभग 8 बजे लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर कुजरा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुर्से गांव निवासी सनाउल अंसारी (पिता - मंसूर अंसारी) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी और हादसे के बा