लोहरदगा: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने पर लोहरदगा भाजपा के ओमप्रकाश सिंह का जवाब, भारत स्वदेशी के बल पर देगा जवाब
लोहरदगा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बेतुका निर्णय ले रहे हैं। वे केवल धमकाना जानते हैं और भारत को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे है।