महासमुंद | नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र तिवारी ने 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हुए इस मतदान में कुल 16 मत पड़े, जिसमें वीरेंद्र तिवारी को 09 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आशीष अग्रवाल को 07 वोट मिले। यह जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पिथौरा नगर पंचायत में