सीतापुर: मूसेपुर ग्राम पंचायत में पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश
जनपद के मूसेपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने व्यक्ति को आनंन-फनन में सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है हालत को नाजुक बताई है। परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।