सीतापुर: रुकुदीनपुर ग्राम पंचायत में कमरे के अंदर विवाहिता का लटकता हुआ शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद के थाना पिसावा क्षेत्र के रुकुदीनपुर ग्राम पंचायत में कमरे के कुंडे मे साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव। पुलिस को दी गई सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज उत्पीड़न को लेकर आरोप लगाया है। महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी हरदोई जिले में महिला का है मायका