सीतापुर: सिधौली में सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पर हाईवे अथॉरिटी का बुलडोजर चला, सड़क को कराया गया कब्जा मुक्त
जनपद के सिधौली इलाके में सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पर हाईवे अथॉरिटी का बुलडोजर चला है। जानकारी के अनुसार लोगों के द्वारा अपनी दुकान लगाने के लिए सड़क के किनारे दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण किया गया था। मामले में हाईवे अथॉरिटी के द्वारा मौके पर बुलडोजर मंगवा कर अवैध अतिकमान को हटवाकर सड़क को कब्जा मुक्त कराया गया है।