सीतापुर: गुरेरा के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए घायल
जनपद के सीतापुर बिसवा मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों बाइक पर सवार कुल तीन लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाया गया था, जहां से घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया है। दो घायलों की हालत को नाजुक बताया गया है और उपचार जारी है।