अनूपपुर: नगर पालिका अनूपपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर भड़के व्यापारी, मंडी का चबूतरा तोड़ने पर उठाए सवाल
नगरपालिका अनूपपुर द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर में बने चबूतरे को जेसीबी से तोड़े जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका ने बिना उचित प्रक्रिया अपनाए चबूतरे को ध्वस्त कर दिया और दुकानों के समीप गहरा गड्ढा खोद दिया, जिससे लगातार हो रही बारिश के बीच दुकानों के धंसने का खतरा बढ़ गया है।