कोंडागांव: बाजारपारा में आज रात सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का होगा विशेष कार्यक्रम
नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य पर कोंडागाँव के बाजारपारा में गुरुवार की रात सुप्रसिध्द भजन नायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।शहनाज अख्तर अपने भजनों से माता रानी की आराधना करेगी।कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रसाशन व पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुटी हुई है।