पीपलदा: इटावा नगर पालिका में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
Pipalda, Kota | Dec 25, 2024 जिले की इटावा नगरपालिका द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बुधवार सुबह 11 बजे मनाया। अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के समक्ष नगरपालिका अध्यक्ष रजनी सोनी व अधिशाषी अधिकारी राजू लाल मीणा द्वारा दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यकम की शुरूआत की गई।