प्रयागराज: महाकुंभ नगर में भ्रमण के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- महाकुंभ में दिख रही है सनातन संस्कृति की एकता
महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज शुक्रवार को संगम भ्रमण के दौरान भारत की सनातन संस्कृति को महान बताया,उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सनातन संस्कृति की एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है,अपने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन आरिफ मोहम्मद खान ने कहा भारत की सनातन संस्कृति का मूल आदर्श एकात्मता है, जहां सभी भेद भाव समाप्त हो जाते हैं।