प्रयागराज: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाकुंभ मेला में पवित्र गंगा की धारा में लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच आज शुक्रवार को करीब 4:00 के आसपास गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे,संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद उन्होंने योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन की जमकर सराहना की है,स्नान के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन तथा सेक्टर 7 स्थित गुजरात पवेलियन का अवलोकन किया है।