सागर नगर: महापौर ने सीएम मोहन यादव से भेंट कर राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने, विमान और एयरपोर्ट निर्माण शुरू करने की मांग की
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने शुक्रवार को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री को सागर नगर की जलप्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए राजघाट बांध की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु स्वीकृति प्रदान करने