सागर नगर: मकरोनिया-सिविल लाइन मार्ग पर आर्मी स्कूल के पास चलती टवेरा कार में लगी आग, सभी सात लोग सुरक्षित
मकरोनिया सिविल लाइन मार्ग आर्मी स्कूल के सामने चलती हुई टवेरा गाड़ी में शुक्रवार रात 8 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत मकरोनिया पुलिस फायर बिग्रेड के साथ पहुंची और आग पर काबू पा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी स्कूल के सामने टवेरा गाड़ी में शार्ट सर्किट हो जाने पर आग लग गई थी। कार में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित है।