फतेहपुर: बारात में गए किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट, किशोर जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव में दबंग ने बारात देखने गए किशोर को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कुलदीप जिला अस्पताल में भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर दोषी धनंजय की गिरफ्तारी की मांग की है।