झालरापाटन: जमीन विवाद में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, झालावाड़ के उजेनी गांव में कमलेश और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप
झालावाड़ के उजेनी गांव में जमीन के विवाद में 62 वर्षीय लालचंद मीणा की हत्या हो गई। घाटोली थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।