विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में देवी के बोधन व विल्लवाभिमंत्रण के साथ खुले पट, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
विष्णुगढ़ प्रखंड में देवी के बोधन व विल्लवाभिमंत्रण के साथ खुले पट, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा का उल्लास परवान चढ़ रहा है। यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ देवी का बोधन और विल्लवाभिमंत्रण पूजन संपन्न हुआ और पट खोल दिए गए हैं।