शिवपुरी नगर: खोरघार में गाड़ी हटाने के विवाद में कहर, घर में घुसकर लाठियों से हमला, एक ही परिवार के 4 घायल
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खोरघार में पुरानी रंजिश और रास्ते से गाड़ी हटाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता और उनके तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।