बदायूं: बिल्सी नगर के कछला रोड पर सरकारी पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई कर लकड़ी को ज़ब्त किया
Budaun, Budaun | May 10, 2025 बदायूं के बिल्सी में कछला रोड किनारे खड़े दो सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ों को अवैध रूप से काटने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग ने जब्त कर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले दिनों अरिहंत वृक्षारोपण समिति के पदाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।