बदायूं: पुलिस लाइन में तैनात हेड कास्टेबल की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Budaun, Budaun | May 10, 2025 जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मऊ के औरंगाबाद रिस्तल गांव के रहने वाले 40 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र विजयपाल हेड कास्टेबल के पद पर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह 2011 बैच के हेड कांस्टेबल थे। बीमारी के चलते उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। तो पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को सूचना दे दी। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।