नवाबगंज: बरायन में अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ किया गया, ब्लॉक प्रमुख रवि रावत ने कोटेदार को सौंपी भवन की चाबी
हरख क्षेत्र के बरायन में ग्रामीणों को एक नई सुविधा की सौगात मिली है। गुरुवार करीब 1 बजे यहां नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रवि रावत और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख रवि रावत एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अम्बरीष रावत ने विधिवत फीता काटकर अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ किया।