खोदावंदपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दौलतपुर नवटोलिया में बोले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,जीवन में योग को अपना कर रहे निरोग
योग को जीवन में अपना कर दैनिक चर्या में शामिल कर निरोग रहें। योग हमें सुखद जीवन जीने की कला सिखाती है। यह बात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में कही। उन्होंने कहा कि नियमित योग को अपना कर रोगमुक्त जीवन की आधारशिला रखी जा सकती है।