पटना ग्रामीण: बसंत पंचमी पर पटना जदयू आईटी सेल में सियासी संगम, सरस्वती पूजा में CM नीतीश कुमार संग बेटे निशांत भी
शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू आईटी सेल पहुंचे और मां सरस्वती की विधिवत पूजा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं ने राज्य की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।