चायल: सरायअकिल पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 44 किलो विस्फोटक सामग्री व पटाखे बरामद, मुकदमा दर्ज
सरायअकिल। अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायअकिल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया है। शनिवार 3:00 बजे हुई गिरफ्तारी भेजा गया जेल!